मध्य प्रदेश : घोषित हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25,000 रुपए

By: Ankur Mon, 27 July 2020 5:39:10

मध्य प्रदेश : घोषित हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25,000 रुपए

बीते शनिवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में शुरू की गई योजना की फिर से शुरुआत करने पर बात हुई। जिसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 12वीं की मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 25,000 रुपये देने का फैसला लिया गया। इसकी घोषणा ट्वीटर पर खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना से रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स को फायदा होगा, जो एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 12वीं की मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करते हैं। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, राज्य सरकार मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये देगी।

news,latest news,madhya pradesh government,mp board 12th result,rs 25000 for laptop,cm shivraj singh chauhan ,न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, मध्य प्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे, लैपटॉप के लिए 25000 रूपये, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कला वर्ग में रीवा जिले की खुशी सिंह 486 नंबर के साथ टॉपर रहीं। उन्होंने 97.2% अंक पाए। विज्ञान-गणित वर्ग से मंदसौर की प्रिया और रिंकू के 495-495 अंक आए। काॅमर्स से नीमच के मुफद्दल ने 487 अंक पाकर पहला स्थान बनाया।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- इस नए पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जैसे ही आप अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालेंगे रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।

ये भी पढ़े :

# तीन परिवारों पर एक साथ टूटा गमो का पहाड़, नहाते समय तालाब में डूबने से 3 बच्चों की हुई मौत

# महाराष्‍ट्र / 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव, एक पुलिसकर्मी की मौत

# राजस्थान / मुख्यमंत्री गहलोत को राहत, इन शर्तों के साथ विधानसभा सत्र बुलाने को राजी हुए राज्यपाल

# दिल्ली / सुधरने लगे हालात, पिछले 24 घंटे में मिले 613 नए मरीज, 26 लोगों की हुई मौत

# फ्रांस से 5 राफेल रवाना, 7 हजार किमी की दूरी तय कर बुधवार को पहुंचेंगे भारत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com